जेल में होगा परीक्षा केंद्र, कैदी देंगे परीक्षा
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदी चार मार्च से शुरू होने वाले राज्य बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पांच जेलों के कैदियों को डासना जेल स्थानांतरित किया जाएगा जिससे कि वह परीक्षा में भाग ले सकें।
डासना जेल के अधीक्षक वी. के. सिंह ने कहा कि विभिन्न जेलों से आने वाले 107 कैदियों के लिए अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था करनी होगी जिससे कि स्वतंत्र और निष्पक्ष तौर पर परीक्षा कराई जा सके।
उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल बनाने के लिए एक बैरक को खाली कराया गया है, जहां कैदी परीक्षा देंगे।
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर और गाजियाबाद की जेलों के कैदी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें नोएडा जिले के कैदी भी शामिल हैं।
डासना जेल के 30 कैदी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications