चिदंबरम ने नक्सली हिंसा पर 3 मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि चिदंबरम ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार वामपंथी चरमवाद से मुकाबले के लिए संभावित निष्कर्षो पर पहुंच चुकी है और चाहती है कि सभी राज्य सरकारें विद्रोहियों के खिलाफ अंतर राज्यीय कार्रवाई की उसकी योजना का समर्थन करें। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि यह पत्र इस सप्ताह नक्सलियों द्वारा किए गए दो दुस्साहसी हमलों की उपज है।
पढ़ें- नक्सलवाद से जुड़ी खबरें
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में 100 से अधिक नक्सलियों ने सोमवार को ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के शिविर पर हमला बोल कर 24 जवानों को मार डाला था। इसी तरह के एक अन्य हमले में बिहार के जमुई जिले के कोदासी फुलवरिया गांव में नक्सलियों ने 11 ग्रामीणों की क्रूरता के साथ हत्या कर दी थी।
सूत्रों ने कहा है कि चिदंबरम आश्वस्त होना चाहते हैं कि झारखण्ड और बिहार के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत योजना का समर्थन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications