अटारी पर होगा पहली समन्वित जांच चौकी का निर्माण
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आईसीपी की स्थापना एक प्रमुख पहल है। यह 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, 635 करोड़ रुपये के प्रारंभिक परिव्यय के साथ भारत सरकार की एक योजना का हिस्सा है। अटारी समन्वित जांच चौकी के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सीमा प्रबंधन विभाग ने 13 आईसीपी के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया है। इन्हें भारत की बंग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और म्यांमार से लगी सीमाओं पर बनाया जाएगा। देश की जमीनी सीमाओं पर विभिन्न प्रवेश और निकासी स्थलों पर आईसीपी की स्थापना सुरक्षा के बुनियादी ढांचे में शामिल है। इनमें सुरक्षा, आव्रजन, सीमा शुल्क आदि विभिन्न कार्यों को प्रभावी और सक्षम तरीके से पूर्ण करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाने की उम्मीद है।
अटारी स्थित आईसीपी करीब 130 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी और इसका निर्माण अप्रैल, 2011 तक पूरा होने की संभावना है। इस चौकी पर मुद्रा विनिमय, इन्टरनेट सुविधा, माल प्रक्रिया भवन, माल जांच शेड, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, संगरोध प्रयोगशाल, समाशोधन एजेंट, बैंक, स्कैनर, सीसीटीवीपीए प्रणाली, वियोजन, पार्किं ग, कैफेटेरिया तथा अन्य सार्वजनिक सेवाएं उपस्थित होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications