आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में पाकिस्तान काली सूची में (लीड-1)
'जियो न्यूज' के अनुसार अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को कहा कि एफएटीएफ ने हवाला कारोबार और आतंकवादियों को धन मुहैया कराने पर रोक लगाने में रणनीतिक कमी होने के संबंध में जिन आठ देशों की पहचान की है, पाकिस्तान उनमें शामिल है।
अंतर-सरकारी संस्था एफएटीएफ का उद्देश्य उस अवैध लेन देन को रोकना है जिसका इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने में हो सकता है। संस्था ने पाकिस्तान के अलावा अंगोला, इक्वाडोर, इथोपिया, ईरान, उत्तर कोरिया, साओ टोमा, प्रिंसिपे और तुर्कमेनिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था के लिए खतरा बताया है।
अमेरिका ने एफएटीएफ के इस कदम का स्वागत किया है। एफएटीएफ में यूरोपीय संघ और खाड़ी सहयोग परिषद शामिल है। इस 35 सदस्यीय समूह ने ईरान पर प्रतिबंधों का भी संकेत दिया। एफएटीएफ का सचिवालय औद्योगिक देशों के फोरम 'आर्थिक सहयोग और विकास संगठन' के पेरिस स्थित मुख्यालय में है।
अमेरिका की ओर से कहा गया है, "हम एफएटीएफ के उस आह्वान का भी स्वागत करते हैं, जिसमें उसने अपने सदस्यों और अन्य सभी देशों से आह्वान किया है कि उन्हें अपने वित्तीय क्षेत्रों को आर्थिक धोखाधड़ी और आतंकी वित्तपोषण के खतरे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications