नक्सल निरोधी अभियान रोकने की योजना नहीं : पश्चिम बंगाल
कोलकाता, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को कहा कि बातचीत की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबर द्वारा नक्सलियों से की गई अपील के बावजूद उनके खिलाफ जारी संयुक्त अभियान रोके जाने की कोई योजना नहीं है।
राज्य के गृह सचिव अर्धेदु सेन से जब यह पूछा गया कि क्या राज्य सरकार नक्सल निरोधी अभियान रोकने की योजना बना रही है, इस पर सेन ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले ही बातचीत की प्रक्रिया में शामिल होने की नक्सलियों से अपील की है। इसलिए पहले इस अपील पर उनकी प्रतिक्रिया आने दीजिए।"
शिल्दा में ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के शिविर पर हुए नक्सली हमले की जांच के बारे में सेन ने कहा, "जांच जारी है। जांच पूरी हो जाने के बाद उसका खुलासा कर दिया जाएगा।"
सेन ने उस विवाद पर विराम लगा दिया, जिसमें कहा गया था कि राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह को हमले के बारे में पूर्व खुफिया जानकारी थी। उन्होंने कहा, "इस बारे में पता करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है कि नक्सली हमले के बारे में पूर्व सूचना थी या नहीं। जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी, इस विवाद को स्पष्ट कर दिया जाएगा।"
सेन ने कहा, "सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी ओर से गलत खबर प्रकाशित की है और इस मुद्दे पर अनावश्यक रूप से विवाद को जन्म दिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications