सेना के जवान ने साथी को गोली मारी
सेना के सूत्रों के अनुसार जम्मू से लगभग 175 किलोमीटर दूर पुलडोडा में स्थित सेना के एक शिविर में गुरजीत सिंह और निलेश प्रकाश यादव के बीच गरमा गरम बहस शुरू हो गई। तभी अचानक गुरजीत सिंह ने अपनी राइफल से यादव पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। सेना ने इस मामले की जांच के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। आरोपी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications