हिमाचल में पर्यावरण मामलों के लिए विशेष खंडपीठ
मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने संवाददाताओं से कहा, "उच्च न्यायालय में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने संबंधी कई याचिकाएं आई हैं। विशेष खंडपीठ ऐसे मामलों को तेजी से निपटाएगी। यह खंडपीठ 26 फरवरी से हर शुक्रवार को सुनवाई करेगी और जरूरत पड़ने पर शनिवार को भी सुनवाई की जाएगी।"
न्यायालय में पहले से लंबित याचिकाओं को भी इस विशेष खंडपीठ के पास स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति जोसेफ ने 8 फरवरी को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications