जवाहर सुरंग में लगाया जाएगी सुरक्षा जांच मशीन

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क संपर्क जवाहर सुरंग में जल्द ही सुरक्षा जांच मशीन (बॉडी स्कैनर) लगाई जाएगी ताकि आतंकवादी इस रास्ते से विस्फोटक न ला पाएं।

एक पुलिस अधिकरी ने आईएएनएस को बताया, "ताजा जानकारी के मुताबिक आतंकवादी सुरंग पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।"

जवाहर सुरंग, जम्मू से 200 किलोमीटर दूर उत्तर मे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्थित है और जम्मू एवं कश्मीर की जीवन रेखा है। यह वर्ष 1990 से आतंकवादियों के निशाने पर है।

आतंकवादियों ने सुरंग को कई बार नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। आतंकवादी सुरंग को बंद कर घाटी की आपूर्ति को ठप्प कर सकते हैं साथ ही कश्मीर में मौजूद भारतीय सेना के लिए सामान भेजे जाने की प्रक्रिया को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के सुरंग के रास्ते विस्फोटक कश्मीर से जम्मू या इधर से उधर किए जाने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

गौरतनब है कि अमेरिका के द्वारा अपने हवाई अड्डों पर सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों के शरीर की जांच किए जाने की योजना बना रहा है, कुछ इसी तर्ज पर जवाहर सुरंग में भी सुरक्षा कड़ी करने की योजना है।

वर्ष 1991 में सुरंग की मरम्मत सीमा सड़क संगठन ने की थी और सुरंग को अचानक नुकसान होने की स्थिति में बनिहाल पास को इस्तेमाल के लिए बनाया था। बनिहाल पास 10,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। जवाहर सुरंग के वर्ष 1957 में बनने के पहले उसी रास्ते से ही यातयात व्यवस्था चलती थी।

सूत्रों ने बताया कि जम्मू में बुधवार को एकीकृत कमान की हुई बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया जिसे केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने मंजूरी दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+