कलिंग सेना ने दी आईपीएल मैचों को बाधित करने की धमकी
कलिंग सेना का कहना है कि राज्य क्रिकेट के अधिकारियों ने उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया है। यह संगठन आईपीएल में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों का बहिष्कार किए जाने की भी मांग कर रहा है।
कलिंग सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ ने कहा, "हमने चार स्थितियां उनके सामने रखी थीं। उड़ीसा क्रिकेट संघ (ओसीए) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने टिकटों की बिक्री बैंक के तहत किए जाने की हमारी मांग को मान लिया है जबकि हमारी तीन अन्य मांगों पर अभी तक विचार नहीं किया गया है। ओसीए ने हमें चुनौति दी है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गइर्ं तो हम मैचों में बाधा उत्तपन्न करेंगे।"
उन्होंने कहा, "पहली प्राथमिकता हमारा देश है और उसके बाद क्रिकेट। ऑस्ट्रेलिया में हमारे छात्रों पर हमला किया जा रहा है। हम आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यहां खेलने की अनुमति कैसे दे सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications