आंध्र प्रदेश के बजट में कोई नया कर नहीं
बजट में 113,660 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है, जिसे राजस्व आधिक्य से प्रबंधित किया जाएगा।
रोसैय्या के पास वित्त मंत्रालय भी है। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि इस वित्त वर्ष में गैर-योजनागत मदों पर 73,374 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि योजनागत मदों पर 40,313 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
रोसैया ने कहा, "राजस्व आधिक्य के 3,548 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्तीय घाटे के 12,983 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान लगाया गया है, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2.97 फीसदी है।"
राज्य में 2010-11 के लिए 113,675 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है।
रोसैय्या ने कहा कि 2009-10 के 103,485 करोड़ रुपये की तुलना में इस वित्त वर्ष के बजट का आकार बड़ा है।
रोसैय्या इससे पहले रिकॉर्ड 14 बजट पेश कर चुके हैं, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला बजट है।
वृद्धों, विधवाओं और विकलांगों के लिए चल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अलावा एचआईवी/ एड्स पीड़ितों के लिए भी पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा बजट में की गई। इस पर 15,011 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications