शिव सेना नेता मधुकर सरपोतदार का निधन
शिव सेना के एक पदाधिकारी के अनुसार सरपोतदार को सीने में तेज दर्द के बाद चार दिन पहले हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार अपराह्न् उन्होंने अंतिम सांस ली।
सरपोतदार उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से दो बार निर्वाचित हुए थे। इस सीट का प्रतिनिधित्व किसी समय अभिनेता से नेता बने सुनील दत्त ने किया था और अब उनकी बेटी प्रिया दत्त इस सीट से सांसद हैं।
सरपोतदार के बेटे अतुल, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वरिष्ठ नेता हैं।
सरपोतदार के निधन की खबर सुनकर शिव सेना के वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद हिंदुजा अस्पताल पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications