आजमगढ़ के आरोपियों की सुनवाई विशेष अदालत में हो : दिग्विजय

समाचार चैनल 'स्टार न्यूज' के साथ बातचीत में कांग्रेस महासचिव ने तुष्टिकरण शब्द की व्याख्या यूं की, "हिन्दू अगर हिन्दू की बात करे और मुसलमान अगर मुसलमान की बात करे तो उसे तुष्टकिरण कहते हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दू और मुसलमान धर्म के उन्मादियों के खिलाफ है इसिलए जब वह आजमगढ़ गए थे तो संघ परिवार ने उसका विरोध किया और उलेमा काउंसिल ने उन्हें काले झंडे दिखाए। मालेगांव विस्फोट समेत कुछ वारदात का जिक्रकरते हुए दिग्विजय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को बम बनाने का प्रशक्षिण दिया जाता है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी क्योंकि आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस का अकेले लड़ना जरूरी है। उन्होंने दावा किया 2012 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा कि नवंबर, 2013 में दस साल तक चुनाव न लड़ने की उनकी घोषणा की मियाद पूरी हो जाएगी जिसके बाद वह चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव ने यह भी साफ कर दिया कि अब वह न तो मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और न ही मध्य प्रदेश की राजनीति करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+