हैदराबाद में छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की (लीड-3)

तेलंगाना क्षेत्र के सभी निर्वाचित विधायकों के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों को रोकने के पुलिस के प्रयास पर 12वीं कक्षा के 19 वर्षीय छात्र एस.यदैया ने आत्मदाह का प्रयास किया। छात्र ने खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली और पुलिस घेराबंदी की ओर दौड़ लगाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से जले छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस घटना के बाद उस्मानिया विश्वविद्यालय में तनाव पैदा हो गया और सैकड़ों छात्रों तथा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच झड़पें हुईं।

आत्महत्या के प्रयास के पहले लिखे एक पत्र में शहर के नोबेल कॉलेज के छात्र ने कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन में विलंब के विरोध में वह यह कदम उठा रहा है।

इससे पहले छात्रों ने विधानसभा तक रैली की शुरूआत की लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने उन्हें बीच रास्ते रोक दिया। छात्रों की रैली की वजह से विश्वविद्यालय परिसर और पूरे शहर में तनाव व्याप्त हो गया। जामिया उस्मानिया रेलवे स्टेशन के समीप उत्तेजित भीड़ ने तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। शहर के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने 200 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया।

संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की प्रस्तावित रैली को पुलिस ने गैरकानूनी करार दिया था। विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों से केवल पुलिस वाहनों, विधायकों और मीडियाकर्मियों के वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई थी।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से शुरू हुई लेकिन दोपहर एक बजे स्थगित कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री के.रोसैय्या बजट पेश किया।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ए.के.खान ने छात्रों से अपील की थी कि वे विधानसभा परिसर के समीप नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुबह निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्ट्स कॉलेज से रैली निकाली लेकिन परिसर के बाहर विद्यानगर में उन्हें रोक दिया गया। रैली में शामिल छात्र 'जय तेलंगाना' का नारा लगा रहे थे। विश्वविद्यालय परिसर से विधानसभा की दूरी 15 किलोमीटर है।

इससे पहले छात्रों ने कुलपति तिरुपति राव की कार पर पथराव किया। राव ने छात्रों से पसिसर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की थी। विधानसभा परिसर के समीप स्थित निजाम कॉलेज में भी तनाव व्याप्त है। प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए कॉलेज के द्वार बंद कर दिए।

छात्र तेलंगाना मसले पर विधानसभा को घेरना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने ऐहतियात बरतते हुए विधानसभा की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी थीै। शहर में कम से कम पांच फ्लाइओवरों को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा कुछ रेलगाड़ियों को भी रद्द किया गया था।

शहर की किलेबंदी की वजह से आम जनजीवन सबसे अधिक प्रभावित रहा। हैदराबाद और साइबराबाद इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। इन इलाकों में 20,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। हैदराबाद-वारांगल मार्ग की कई रेलगाड़ियां भी रोक दी गईं। दक्षिण-मध्य रेलवे ने हैदराबाद और सिकंदराबाद की तकरीबन सभी स्थानीय रेलगाड़ियों को रोक दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+