दक्षिण अफ्रीका में 2020 तक होंगी 24 लाख नौकरियां
व्यापार और उद्योग मंत्री रॉब डेविस ने कहा, "नई औद्योगिक नीति कार्य योजना (आईपीएपी) के फलस्वरुप अगले 10 वर्षो में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनुमानत: 2,477,000 नौकरियां उत्पन्न होंगी।"
मंत्री ने कहा कि यह योजना अप्रैल से लागू होगी और इससे तहत देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि पर जोर होगा।
समाचार एजेंसी बुआ न्यूज ने उद्योग मंत्री के हवाले से कहा कि नई योजना से स्थानीय वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि होने की संभावाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications