मधु कोड़ा मामले से आयकर अधिकारी के तबादले की आलोचना
चौधरी को आयकर आयुक्त के तौर पर शुक्रवार को पटना तबादला कर दिया गया। वह गत जून से यहां आयकर (जांच) निदेशक के पद पर तैनात थे।
शिबू सोरेन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अधिकारी के स्थानांतरण पर नाखुशी जाहिर की।
वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू राय ने पत्रकारों से कहा, "चौधरी का तबादला बड़े नेताओं को बचाने के लिए किया गया है। जांच को कमजोर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।"
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक सिमोन मरांडी ने कहा, "जांच के मद्देनजर केंद्र सरकार को चौधरी के स्थानांतरण पर फिर से विचार करना चाहिए।"
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर ओरांव ने कहा, "इससे चल रही जांच प्रभावित होगी। इस तबादले से लगता है कि मामले को रफादफा किया जाने वाला है।"
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने इसी हफ्ते 2,500 करोड़ रुपये काले धन के मामले में कई स्थानों पर छापा मारा था। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी आरोपी हैं। मंगलवार को देश के 13 शहरों के 70 जगहों पर छापा मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications