स्वस्थ दिल को चाहिए एंजाइम
वैज्ञानिकों का कहना है कि 'कैल्सिन्यूरिन' नामक एंजाइम दिल की कोशिकाओं के सामान्य विकास और कार्य को नियंत्रित करने लिए महत्वपूर्ण है। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने चूहे पर प्रयोग किया तो पता चला कि आनुवंशिक तौर पर परिवर्तित चूहों में प्रोटीन के नुकसान से हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं जिनसे बाद में उसकी मौत हो गई।
कैल्सिन्यूरिन एंजाइम चूहे के दिल में सीधे हृदय की मांसपेशी से जुड़कर उसके दिल की कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि जिस चूहे के दिल में कैल्सिन्यूरिन नहीं होता है उसके हृदय में तमाम तरह की समस्याएं होती है।
यह अध्ययन सिनसिनाटी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल्स मेडिकल सेंटर (सीसीएचएमसी)और हावर्ड हग्स मेडिकल इंस्टिट््यूट (एचएचएमसी) के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications