दलाई लामा पर चीन की असहमति से अमेरिका सहमत

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मुलाकात पर चीन के विरोध को खारिज करते हुए अमेरिका ने कहा कि "इस विषय पर हम असहमत होने को लेकर सहमत हैं।"

चीन द्वारा विरोध दर्ज करवाने के लिए अमेरिकी राजदूत जान हंट्समैन को बुलाने का उल्लेख करते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्रॉउले ने शुक्रवार को कहा, "अमेरिकी प्रशासन कई वर्षो से दलाई लामा के साथ बात करता रहा है और इस मुद्दे पर हम असहमत होने को लेकर सहमत हैं।"

जार्ज एच.डब्ल्यू बुश के वर्ष 1991 में राष्ट्रपति बनने के बाद से दलाई लामा ने हर अमेरिकी राष्ट्रपति से भेंट की है।

क्राउले ने कहा, "जैसा की विदेश मंत्री (क्लिंटन) ने कहा, अमेरिकी संबंध परिपक्व हैं। कुछ क्षेत्रों में हमारे बीच सहयोग है, कुछ क्षेत्रों में हमारे बीच असहमति है और जैसे हम पहले कार्य करते थे उसी तरह आगे भी काम करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि चीनी विदेश उप मंत्री सुई तिनकाई ने हंट्समैन के साथ किसी अन्य मुद्दे पर भी चर्चा की, क्राउले ने कहा, "मेरा मानना है कि यही मुद्दा प्रमुख रहा होगा।"

प्रवक्ता ने चीन और दलाई लामा के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका इसके लिए समर्थन देना जारी रखेगा।

तिब्बत से वर्ष 1959 में निर्वासित होकर भारत में निवास कर रहे दलाई लामा अमेरिका के 10 दिनों के दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+