मस्तिष्क में लगी चोटों के इलाज में सहायक हो सकता है सेक्स हार्मोन
सैन डियागो (कैलीफोर्निया), 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में वैज्ञानिकों के वार्षिक सम्मेलन में शुक्रवार की एक प्रस्तुति के अनुसार 17 चिकित्सा केंद्रों के शोधकर्ता दिमाग की गंभीर चोटों के इलाज के लिए परीक्षण आधार पर एक हार्मोन का उपयोग करने वाले हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आरंभिक अध्ययनों से पता चला कि महिलाओं के हार्मोन प्रोजेस्टरॉन के उपयोग से मस्तिष्क में लगे गंभीर घावों से मरने वालों की संख्या आधी हो सकती है।
सैन डियागो में 'अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांशमेंट ऑफ साइंस' (एएएस) के वार्षिक सम्मेलन में घोषणा की गई कि मार्च से शुरू होने वाले अंतिम चरण के क्लीनिकल परीक्षणों को एमरी विश्वविद्यालय,अटलांटा के माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ कोष मुहैया कराएगा।
एमरी मेडिकल स्कूल के इमरजेंसी मडिसिन विभाग के प्रोफेसर डेविड रिट मार्च से शुरू होकर अगले तीन से छह वर्षो तक चलने वाले क्लिीनिकल परीक्षणों का नेतृत्व करेंगे। इस परीक्षण में करीब 1,140 लोगों को शामिल किया जाएगा।
रिट ने एक बयान में कहा कि दिमाग में लगी गंभीर चोटों के लिए पिछले 30 वर्षो में कोई नया इलाज नहीं खोजा गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षणों से सिद्ध होगा कि प्रोजेस्टारॉन दिमाग में लगी चोटों के इलाज में काफी कारगर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications