उप्र के स्कूलों में अलर्ट
राज्य में आतंकवादी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को परामर्श जारी किया गया है जिसमें उन्हें स्कूलों को आतंकवादी हमले के खिलाफ जागरुक करने के लिए कहा गया है।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बृज लाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य राज्य के सभी स्कूल प्रमुखों को सुरक्षा अभ्यास के लिए संवेदनशील बनाना और छात्रों व शिक्षकों को जागरुक करना है।"
इसके तहत स्कूलों के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे और बाहर से आने वाले सभी लोगों का पूरा विवरण रखा जाएगा।
लाल ने बताया, "इन संस्थानों को अन्य बातों का ध्यान रखने के अलावा छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सूचना देने वाले उपकरणों को अच्छी अवस्था में रखने के लिए कहा गया है जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित घोषणा की जा सके।"
इसके अलावा, छात्रों से कहा गया है कि वे किसी भी तरह की अज्ञात वस्तु पर संदेह होने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications