पाकिस्तान में थानों में आत्मघाती विस्फोट
मनसेहरा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के बालाकोट और मनसेहरा के पुलिस थानों में शनिवार को हुए आत्मघाती विस्फोटों में एक थाना प्रभारी की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
'जियो न्यूज' के अनुसार, मनसेहरा पुलिस थाने से अब भी गोलीबारी की आवाजें आ रहीं हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति थाने में घुसने की कोशिश कर रहा था, जब उसे तलाशी के लिए रोका गया तो उसने खुद को उड़ा लिया।
उधर, बालाकोट पुलिस थाने के अस्थायी भवन में भी धमाका हुआ। भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए बालाकोट पुलिस थाने के मुख्य भवन में मरम्मत कार्य चल रहा था। धमाके के बाद पुलिस कर्मियों को सिविल पुलिस थाने में ले जाया गया। बालाकोट में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उधर, सूबे के गवर्नर ओवैस गनी और मुख्यमंत्री अमीर हैदर होती ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे बर्बर कार्रवाई करार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications