टाटा ने कनाडा में खनन क्षेत्र में निवेश के संकेत दिए
गुरमुख सिंह
टोरंटो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा है कि उनका समूह कनाडा में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा और संकेत दिया कि खनन उद्योग उनकी रुचि के क्षेत्रों में से एक है।
वर्तमान समय में समूह की कंपनी टाटा कंस्लटेंसी सर्विस (टीसीएस) पूरे कनाडा में अपने व्यापार का संचालन करती है। मांट्रियल, केलेगरी और टोरंटो के बाहरी इलाके मिसासिआगुआ में उसके कार्यालय हैं।
टाटा समूह ने कनाडा की टेलीकॉम कंपनी टेलेग्लोब को वर्ष 2005 में अधिग्रहित किया था। मांट्रियल स्थित इस कंपनी का संचालन टाटा की सहायक कंपनी टाटा विदेश संचार निगम लिमिटेड करती है।
टाटा की हिस्सेदारी मांट्रियल स्थित खनन कंपनी न्यू मिलेनियम कैपिटल कारपोरेशन में भी है।
रतन टाटा शुक्रवार को कनाडा में थे और कनाडा-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि उनका समूह कनाडा के विभिन्न क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है।
खनन को समूह की रुचि का एक क्षेत्र होने के बारे में संकेत देते हुए टाटा ने कहा कि समूह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications