छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव ने किया नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र का दौरा
रायपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव पी. जॉय ओम्मेन ने शुक्रवार को राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र का अचानक दौरा किया। उन्होंने लोगों से जनजातीय ग्रामीण इलाकों के विकास का वादा किया।
राज्य के मुख्य सचिव ने नक्सलवाद से प्रभावित बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले का दौरा किया और यहां पर स्कूली छात्रों से भी बात की। खनिज संपदा से समृद्ध बीजापुर, दंतेवाडा, नारायणपुर और कांकेर को देश में नक्सलवाद का गढ़ माना जाता है।
ओम्मेन ने नक्सल विरोधी सलवा जुडूम के एक शिविर का भी दौरा किया और घोषणा की कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में विकास और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने बीजापुर जिले के रेड्डी गांव में छात्रों से बात की और दंतेवाड़ा जिले में कसौली में एक शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीजापुर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को दिश-निर्देश दिए वहीं जिले में बुनियादी सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की।
गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में वर्ष 2005 से ही 1,500 लोग नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications