साइबर हमले के मामले में अमेरिका ने चीन का विरोध किया
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलीप जे.क्राउली ने शुक्रवार को कहा, "इस मुद्दे पर हमारी चीनी अधिकारियों से बात हुई है। गत माह लंदन में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और चीनी विदेश मंत्री यांग जिएची की भी बात हुई थी।"
क्राउली ने कहा, "मेरा मानना है कि हम इस बात को लेकर संतुष्ट हैं कि इस मुद्दे के महत्वपूर्ण बिंदुओं को चीन समझ रहा है।"
अमेरिका ने चीन से साइबर सेंध के पूरे मामले की समीक्षा करने के लिए कहा है। क्राउली ने कहा कि चीन अपनी सीमाओं के भीतर होने वाली इन स्थितियों का बेहतर मूल्यांकन करने की स्थिति में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications