नक्सलियों से बातचीत को तैयार है बिहार सरकार
राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को कहा, "अभी तक नक्सलियों ने बातचीत का कोई प्रस्ताव सरकार को नहीं दिया है। अगर नक्सली सरकार से बातचीत की पेशकश करते हैं तो सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है।"
सुबहानी ने कहा कि यह नक्सलियों पर निर्भर है कि वे सरकार से बातचीत करना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, "अगर नक्सली हमले करेंगे तो सरकार उनसे निपटने के लिए भी तैयार है। सरकार दोनों तरफ से नक्सलियों के लिए तैयार है और दोनों में से किसी भी रास्ते से सरकार पीछे नहीं हटेगी।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वह नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले ऑपरेशन ग्रीन हंट के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि जरूरतमंद लोगों तक विकास पहुंचाना जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications