अंतरिक्ष से लौट रहा है एंडेवर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि मिशन में शामिल छह लोग सोमवार को फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।
अंतरिक्ष यान शुक्रवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 7.54 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से अलग हुआ।
गौरतलब है कि इस अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत आठ फरवरी को हुई थी। नौ दिन के अभियान में अंतरिक्ष यात्रियों ने 'ट्रेंकविलिटी नोड' और 'कुपोला' नामक यंत्र को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया जो आकाशीय पिंडों की निगरानी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications