कश्मीर में बंद, सुरक्षा कड़ी
गिलानी ने कथित तौर पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के मसले पर घाटी में बंद का आह्वान किया है। श्रीनगर के पुराने शहर के इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
पुराने शहर और मैसूमा के पांच पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। घाटी में सभी सरकारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं।
राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "कश्मीर में कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications