जमुई में नक्सलियों ने चौकीदार की हत्या की
पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के छरकापत्थर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात एक पुलिस चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पाटी (माओवादी) के करीब 40-50 नक्सलियों ने रात को ढाकीटांड़ गांव में धावा बोल दिया। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस चौकीदार गुलाब राय की गोली मारकर हत्या कर दी।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुखयालय) यू़ एस़ दत्त ने शनिवार को बताया, "नक्सलियों ने चौकीदार पर पुलिस को मदद देने तथा नक्सलियों की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में नक्सलियों ने करीब 35 मकानों में आग लगाकर 11 लोगों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications