इस्तीफ़ा देंगे श्याम सरन

जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरन ने इस्तीफा देंने का फ़ैसला किया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर इसकी सूचना दी है. वे 14 मार्च को कार्यमुक्त हो रहे हैं.
श्याम सरन ने इस बात की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि किन कारणों से वह इस्तीफ़ा दे रहे हैं.
भारत और अमरीका के बीच असैन्य परमाणु समझौते में श्याम सरन की मुख्य भूमिका रही थी और उस समय भी वे भारत की ओर से विशेष दूत नियुक्त किए गए थे.
तीन साल पहले विदेश सेवा से रिटायर होने के बाद भी कूटनीतिक मामलों में भारत की ओर से उन्होंने अहम ज़िम्मेदारियाँ निभाई थी.
उनके बाद शिव शंकर मेनन विदेश सचिव बने थे जो पिछले साल रिटायर हुए. उन्हें पिछले महीने ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है.
शिव शंकर मेमन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए जाने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था. एक सप्ताह पहले ऐसी ख़बर थी कि श्याम सरन को भी यही दर्जा मिलेगा.












Click it and Unblock the Notifications