सिर कटी 6 लाशें मिलीं
मेक्सिको सिटी । पश्चिमी मेक्सिको के मिशोकेन प्रांत में एक कार से छह सिर कटे शव बरामद किए गए। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार गुरुवार को मोरेलिया शहर को क्यूरोगा से जोड़ने वाली सड़क पर एक कार मिली, जिसमें से छह सिर कटे शव बरामद किए गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतकों में पांच पुरुष और एक महिला है। इन सभी के शरीर पर 'जेड' के निशान पाए गए थे। यह निशान मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक गुट 'लास जेटास' का है। उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में दिसंबर 2006 से अब तक मादक पदार्थो से संबंधित हिंसा में लगभग 17,000 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications