झारखण्ड सरकार नक्सलवाद विरोधी नीति पर काम करे : भाजपा
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि झारखण्ड सरकार को नक्सलवाद विरोधी नीति पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि राज्य सरकार इस नीति पर काम करेगी।
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में भाजपा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गठबंधन वाली सरकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications