उड़ीसा में जल्द होगा बाल अधिकार आयोग का गठन
राज्य के बारगढ़ जिले में जॉर्ज हाई स्कूल में कक्षा छह में पढ़ने वाले एक छात्र की 16 फरवरी को स्कूल के ही शिक्षक अजय कुमार जेना की पिटाई से मौत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव जी.वी. वी. शर्मा ने बताया, "राज्य सरकार ने जल्दी ही एक बाल अधिकार आयोग की स्थापना करने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित आयोग बाल अधिकारों को सुनिश्चित करेगा। इस आयोग में बाल अधिकार से संबंधित मामले दर्ज किए जाएंगे।"
बाल अधिकार आयोग में छह सदस्य होंगे जिसमें दो महिलाएं शामिल होंगी। इस आयोग में बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामले दर्ज किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications