अमेरिका में सात मंजिली इमारत से विमान टकराया
इस हादसे के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा चाक चौबंद कर दिया गया और लड़ाकू विमानों को हवाई निगरानी में लगाया गया है।
बीबीसी के अनुसार इस इमारत में संघीय टैक्स एजेंसी का कार्यालय है और इस इमारत से धुआं उठता हुआ साफ देखा जा सकता है।
आस्टिन दमकल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार कार्यालय से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन एक व्यक्ति अभी भी लापता है।
होमलैंड सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना किसी भी तरह से आतंकवादी या आपराधिक कृत्य प्रतीत नहीं हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications