भारत इंतजार नहीं कर रहा है, लिहाजा अमेरिका इंजतार नहीं कर सकता : ओबामा
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबाम ने शायद अन्य देशों द्वारा खड़ी की जा रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एक स्वच्छ ऊर्जा क्रांति और शिक्षा सुधारों को बढ़ावा दिया है।
ओबामा ने सीनेटर माइकल बेóोट के लिए गुरुवार को कोलाराडो के डेनवर में आयोजित एक कोष संग्रह समारोह में कहा, "देखिए, हम ऊर्जा की राजनीति द्वारा शिकार होते रह सकते हैं।"
दर्शकों की तालियों के बीच ओबामा ने कहा, "लेकिन हम जानते हैं कि स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व कौन करेगा। यह क्रांति 21वीं सदी का नेतृत्व करने जा रही है। कोलोराडो के लोग इस बात को समझते हैं। माइकल बेóोट इसे समझते हैं।"
ओबामा ने कहा, "और हम इंतजार नहीं कर सकते। हम इंतजार नहीं कर सकते, क्योंकि चीन इंतजार नहीं कर रहा है। भारत इंतजार नहीं कर रहा है। जर्मनी इंतजार नहीं कर रहा है। हम इंतजार का भार नहीं सह सकते।"
ओबामा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "हम प्राचीन शिक्षा बहसों में अपने को लगातार उलझाए नहीं रख सकते। उन बहसों में जो शिक्षकों को सुधारों के खिलाफ खड़ा करती हैं। इसलिए हमें वह करने की आवश्यकता है, जिसे माइकल ने डेनवर में किया है। यह लोगों को एकजुट करने के लिए है, लोगों को आपस में बातचीत के लिए प्रेरित करने के लिए है और सुधारों पर सहमति बनाने के लिए है। क्योंकि हम उन देशों को जानते हैं जो हमें शिक्षा में पीछे छोड़ रहे हैं और भविष्य में हमें प्रतिस्पर्धा से बाहर करने जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications