भारत से वार्ता बहाली सकारात्मक कदम : कुरैशी
गुरुवार को ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा, "हम भारत के साथ सारगर्भित वार्ता के लिए तैयार हैं।"
ईयू न्यूज के अनुसार एक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत के लिए आए कुरैशी ने कहा, "हम उन सभी मसलों पर चर्चा करना चाहते हैं जिन्होंने बरसों से हमारे रिश्तों को तल्ख बना रखा है। अगर आप उन मसलों को मान्यता नहीं देते हैं तो वार्ता निर्थक रहेगी।"
कुरैशी ने कहा, "यह भारत की प्रतिक्रिया और रवैये पर निर्भर करेगा। अगर वे खुले दिमाग से बात करते हैं, यदि वे रचनात्मक हैं तो इस वार्ता के अनुकूल नतीजे होंगे, लेकिन यदि वे कड़ा रुख बनाए रखते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इसका सार्थक नतीजा होगा।"
कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान अपने विदेश सचिव को भारत के साथ 25 फरवरी को वार्ता के लिए भेजेगा।
उन्होंने कहा कि पानी का मसला पाकिस्तान के बहुत संवेदनशील रहा है और वह इसे भारत के समक्ष बहुत जल्द उठाने का इच्छुक है। उन्होंने कहा, "पानी की समस्या के लिए भारत को दोषी ठहराना नासमझी होगी।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने हिस्से के पानी का ज्यादा कारगर इस्तेमाल करना चाहिए।
कुरैशी बेल्जियम की राजधानी में आयोजित सातवें विश्व स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन में प्रमुख वक्ता थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications