बिहार में 3 की हत्या
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात मंझौल में अज्ञात व्यक्तियों ने राजेश पासवान और गंजू पासवान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वे एक दुकान के सामने खड़े थे।
इस घटना के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने इस दौरान एक ट्रक में आग लगा दी तथा दो वाहनों और तीन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने सभी तीन शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications