सड़क सुरक्षा के सख्त कानून बनाए जाएंगे : कमलनाथ (लीड-1)

बेंगलुरू, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि देश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही एक सख्त कानून बनाया जाएगा।

बेंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा, "हमने संसद के आगामी बजट सत्र में एक संशोधन विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा है जिसके तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा प्रबंधन बोर्ड स्थापित किया जाएगा जो देश भर में सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराएगा।"

दुनियाभर में भारत के सबसे खराब सड़क सुरक्षा रिकार्ड को स्वीकार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मोटर वाहन कानून में संशोधन के लिए सड़क सुरक्षा प्रबंधन विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कानून मंत्रालय के परामर्श से एक मसौदा तैयार किया जा रहा है।

बेंगलुरू चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित चर्चा सत्र में कमलनाथ ने कहा, "प्रस्तावित बोर्ड कानून को लागू करने के लिए खास मानकों और नियमों का निर्धारण करेगा। हमें अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति एक समग्र दृष्टि अपनाने की जरूरत है।"

मोटर वाहन कानून-1988 गति सीमाओं को फिर से व्याख्यायित करेगा। संशोधन का मसौदा उत्पादकों, नियामकों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों (पुलिस) और सड़क का इस्तेमाल करने वालों सहित सभी संबंधित लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी वैश्विक सूची में भारत शीर्ष पर है। आंकड़ों के मुताबिक देश में हर साल 125,000 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है जबकि 22 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+