भाजपा अधिवेशन का अंतिम दिन
इंदौर में बसाए गए कुशाभाउ ठाकरे नगर में भाजपा अधिवेशन के अंतिम दिन कुल दो सत्र होंगे। पहले सत्र में 'गंगा जमुना शुद्धि अभियान', रंगनाथ मिश्र रिपोर्ट और धर्म आधारित आरक्षण पर चर्चा होगी।
दूसरे सत्र में मंहगाई एवं आर्थिक विषय पर चर्चा, आगामी कार्यक्रमों की घोषणा और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी का भाषण होगा। इसके अलावा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। पार्टी का खुला अधिवेशन स्थानीय दशहरा मैदान में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications