महाराष्ट्र में सड़क हादसा, 12 मरे
नागोथाणे मुंबई से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोगों को ले जा रही एक टाटा सूमो ट्रक से टकरा गई। ये सभी लोग मुंबई के रहने वाले थे और एक शादी में शिरकत करने जा रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार तड़के लगभग 2.30 बजे सूमो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications