छवि के मामले में भारत छठे स्थान पर
भारत के पक्ष में 67 प्रतिशत अमेरिकियों ने तथा विपक्ष में 25 प्रतिशत अमेरिकियों ने अपने मत दिए हैं। इसके साथ ही गैलप के वार्षिक सर्वेक्षण में भारत ने कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और इजरायल के बाद छठा स्थान हासिल कर लिया है।
90 प्रतिशत अमेरिकियों के समर्थन के साथ कनाडा इस सर्वेक्षण में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखे हुए है। कनाडा वर्ष 2009 से ही शीर्ष पर है। ईरान लगातार अंतिम पायदान पर बना हुआ है। इसे 10 प्रतिशत अमेरिकियों का ही समर्थन है।
अमेरिकियों के समर्थन के मामले में ब्रिटेन लगभग कनाडा के करीब है। जबकि जर्मनी, जापान, भारत, फ्रांस और इजिप्ट के प्रति अपेक्षाकृत कम अमेरिकियों का समर्थन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications