ग्वाटेमाला में मेयर की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार बंदूकधारियों ने मेयर के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मियों और एक राहगीर भी हत्या कर दी।
हुएहुतेंगो प्रांत के गर्वनर रुडी काडरेनो और प्रांतीय पुलिस प्रमुख रुडी फ्यूंटेस ने कहा कि शहर के एक बाजार के समीप मेयर डेलमार गोंजालेज (56) पर हमला किया गया था।
गोंजालेज वर्ष 2008 में विपक्षी दल के टिकट पर मेयर चुने गए थे लेकिन हाल ही में वह पाला बदलकर सत्ता पक्ष में शामिल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications