दिल्ली में पारा लुढ़का
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सर्द हवाएं चलने की वजह से शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
यहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।"
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में सर्द हवाओं का दौर चल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications