उड़ीसा में शिकारियों ने हाथी को मार डाला

स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद जब वन अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शिकारी वहां से फरार हो चुके थे। वन अधिकारियों ने हाथी का शव बरामद कर लिया।
वन अधिकारियों के अनुसार राजागडिया वन्य इलाके में शिकारियों ने हाथी दांत के लिए हाथी की हत्या की थी। अधिकारियों के अनुसार हाथी की जहर देकर हत्या की गई थी। उल्लेखनीय है कि गत छह वर्षो में राज्य में 300 से अधिक हाथियों की हत्या की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications