नक्सलियों पर नरम नहीं हैं ममता : चिदंबरम
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने शुक्रवार को रेलमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी का खुल कर समर्थन किया। चिदंबरम ने कहा कि बनर्जी नक्सलियों के प्रति नरम नहीं रही हैं और उन्होंने नक्सली हिंसा की निंदा की है।
चिदंबरम ने यहां इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स में संवाददाताओं को बताया, "वह नक्सलियों के प्रति नरम नहीं हैं। उनका कहना है कि नक्सली और मार्क्सवादी अतीत में सहोदर रहे हैं। उन्होंने इसे बहुत स्पष्ट कर दिया है कि नक्सलियों के साथ उनकी कोई सांठ-गांठ नहीं है और उन्होंने नक्सली हिंसा की निंदा भी की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications