हवाई हमले में तालिबान सरगना का बेटा मारा गया
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दांडे दारपाखेल इलाके में गुरुवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में एक घर नष्ट हो गया और घर के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
एक अधिकारी ने बताया, "मुखबिरों ने हमले में जलालुद्दीन हक्कानी के बेटे के मारे जाने की पुष्टि की है।"
दांडे दारपाखेल तालिबान आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। जहां से आतंकवादी कमांडर जलालुद्दीन हक्कानी और उसका बेटा सिराजुद्दीन हक्कानी आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करते थे।
यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के दौरान सिराजुद्दीन कहां मौजूद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications