गिरफ्तार भारतीय छात्र मामले की जांच के लिए समिति गठित

जिंदल 'यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ स्टडीज' (यूआईएलएस) का छात्र है और 11-14 फरवरी के दौरान 'हॉवर्ड ऑफ नेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन्स' (एचएनएमयूएन) के 56वें सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका गया हुआ था।

गौरतलब है कि एक स्थानीय निवासी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत करने पर वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया था परन्तु 2,500 डॉलर की जमानती राशि जमा करने पर जिंदल को बुधवार को रिहा कर दिया गया था।

पुलिस ने जिंदल का पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया है और अगली सुनवाई के लिए छह अप्रैल तक अमेरिका नहीं छोड़ने को कहा है।

जिंदल भटिंडा का रहने वाला है और अभी अपने चचेरे भाई के साथ बोस्टन में ही ठहरा हुआ है।

विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट नवल किशोर ने शुक्रवार को कहा, "हमें आधिकारिक तौर पर बोस्टन में छात्र के गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं मिली है। हमें केवल मीडिया के रिपोर्टों से ही पता चल पाया है हम इन रिपोर्टों पर भरोसा नहीं कर सकते। लिहाजा एक समिति गठित की गई है जो मामले की छानबीन करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+