दलाई लामा ने सांड़ों की भिड़ंत पर प्रतिबंध का समर्थन किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पशु अधिकार संगठन, एडीडीए ने शुक्रवार को दलाई लामा के एक पत्र के हवाले से कहा है कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि सांड़ों की भिड़त एक क्रूर परंपरा है, जो बेगुनाह और संवेदनशील पशुओं को सार्वजनिक रूप से पीड़ा पहुंचाती है।
दलाई लामा ने कैटालान के क्षेत्रीय विधायकों से आग्रह किया है कि उन्हें सांड़ों की भिड़ंत पर प्रतिबंध का स्वागत करना चाहिए, जिसे कि क्षेत्रीय संसद द्वारा पहले ही प्राथमिक मंजूरी मिल चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications