पाकिस्तान के साथ वार्ता के लिए अमेरिकी दबाव नहीं : थरूर
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत के ऊपर पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए किसी भी देश का दबाव नहीं है।
केरल यूनियन ऑफ वर्किं ग जर्नलिस्ट (केयूडब्ल्यूजे) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा कि आमतौर पर ऐसे मुद्दों पर कोई भी देश दूसरे देश पर दबाव नहीं डालता है।
थरूर ने कहा कि मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान के साथ अनौपचारिक बातचीत हमेशा होती रही है।
उन्होंने कहा, "हमारे एजेंडे में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा है।"
थरूर ने कहा कि उन्हें 25 फरवरी की बातचीत से किसी बहुत बड़े नतीजे की उम्मीद नहीं है, लेकिन बातचीत आगे जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications