छात्रों के प्रदर्शन को विफल करने के लिए हैदराबाद पुलिस चौकस
पुलिस ने छात्रों के इस प्रदर्शन को 'गैरकानूनी' घोषित किया और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की घोषणा की है।
राज्य के मुख्यमंत्री के.रोसैया और सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने छात्रों से प्रदर्शन वापस लेने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी छात्र मेरे बच्चे की तरह हैं और कोई भी पिता खुश नहीं होगा यदि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।"
लोगों की तरफ से सहयोग की उम्मीद करते हुए शुक्रवार को हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ए. के. खान ने यातायात के दौरान कई जगह नाकेबंदी की घोषणा की। विधानसभा की तरफ जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications