नाटो के हवाई हमले में 7 अफगानी पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगान और नाटो के सुरक्षा बलों ने कुंदूज प्रांत के इमाम साहेब जिले में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के दौरान हुई गलती ने सात जवानों की जान ली है।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल कय्यूम ने बताया, "आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नाटो एक विमान ने पुलिसकर्मियों पर बमबारी कर दी। हमारा मानना है कि पायलट ने गलती से पुलिसकर्मियों को तालिबानी समझ लिया और इसी वजह से यह घटना हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications