खुशमिजाजी से बढ़ सकती हैं शारीरिक गतिविधियां
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आप अपनी रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधियों में इजाफा करना चाहते हैं तो अपने मिजाज को खुशगवार बनाएं। एक ताजा शोध में यह बात सामने आई है।
शोध का आयोजन करने वाली लीड्स विश्वविद्यालय की रीमा सीरियाह ने कहा, "इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि जो व्यक्ति अपनी शारीरिक गतिविधियों के दौरान आनंद लेते हैं और खुशमिजाज रहते हैं उन लोगों की खेल और व्यायाम में शामिल होने की संभावना अधिक रहती है।"
रीमा ने कहा कि 16 वर्ष से 19 वर्ष के बीच के 128 किशोरों को इस शोध का हिस्सा बनाया गया जिनको पश्चिमी यार्कशायर के चार स्कूलों से लिया गया था।
इन किशोरों को दो सप्ताह तक उनको दो समूहों में बांटकर किए गए शोध में यह पता चला कि सभी 128 प्रतिभागियों की शारीरिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications